Sarkari Job Mart

Sarkari Job Mart is a Online Government Job Portal

Sarkari Job Mart ( Hindi Blog Post )

Friday, February 22, 2019

अब आप बिना पासपोर्ट घूम सकते है दुनिया के सात अजूबे वोह भी देश की राजधानी दिल्ली में

जी हाँ कल ही यानी के 21 फरवरी 2019 को हमारे देश की राजधानी दिल्ली मे | गृह मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा सेवन वंडर्स पार्क का उदघाटन हुआ है द्वारा उद्घाटन के बाद पार्क 21 फरवरी को शाम 6 बजे से आम जनता के लिए लिए खोल दिया गया है | इस पार्क का नाम वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड रखा गया है। जानकारों की माने तो “एसडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सन्न 2013 में कोटा, राजस्थान में इसी तरह की थीम पर विकसित वंडर पार्क का दौरा किया था। और वहां से वापस आने के बाद, अधिकारियों ने एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की और इसे इंजीनियरिंग विभाग के साथ साझा किया। और आपके सामने है दिल्ली का वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड पार्क |



आइये जानने की कोशिश करते है क्या कुछ है यहाँ और कैसा है यह पार्क
कहाँ बना है ये पार्क :- 

हमारे देश की राजधानी दिल्ली मे यह पार्क निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के और सराये काले खान के नज़दीक बने इंद्रप्रस्थ पार्क से जुड़े राजीव गांधी स्मृति वन के लगभग ६ एकड़ भाग मे  बना हुआ है | आपकी सुविधा के लिए आप गूगल भी कर सकतें हैं वैसे फोटो मैं दिखाया है लोकेशन उम्मीद है आपको थोड़ी बहुत क्लैरिटी मिलेगी | रिंग रोड पे होने की वजह से यहाँ पहुंचना और भी आसान है |


पार्क के बारे में व खासियतें :-

दुनिया के सातो अजूबों को चुनने के बाद इनको निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के करीब एक जगह कुछ इस तरह से सजाया गया है की आप तारीफ़ किये बिना रह नहीं पाएंगे सब कुछ बता कर हम आपका उत्साह / जिज्ञासा को काम नहीं करेंगे बल्कि चाहेंगे की जल्द से जल्द टाइम निकाल के देख कर जरूर आयें | इस सेवन वंडर पार्क मे अलग अलग देशों के ७ अजूबों की स्मारकें है और उन स्मारकों में शामिल हैं - ताज महल, गीज़ा का महान पिरामिड, एफिल टॉवर, पीसा का लीनिंग टॉवर, क्राइस्ट द रिडीमर ऑफ़ ब्राज़ील, रोम का कोलोसियम और स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी। बड़ी ही खूबसूरती और अक्लमंदी से दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने यार्डों मे पड़े हुए बेकार स्क्रैप जैसे की ड्रम, पाइप, पुराने लोहे के बैंचे और न जाने क्या क्या औद्योगिक स्क्रैप को लेकर सेवन वंडर्स की प्रतिकृतियां तैयार की है। इसकी बिजली रौशनी की व्यवस्था के लिए यहीं पर सोलर पैनलों का इस्तेमाल किया गया है जिससे काफी बिजली मिल जाती है जो की शाम के वक़्त विब्भिन प्रकार की लाइटों से इस पार्क व इसके सातों स्मारकों की शोभा मैं चार चाँद लगा देती है जैसा की आजकल सेल्फी का जमाना है तो आपके लिए यहाँ बहुत सारे सेल्फी पॉइंट मिल जाएंगे सभी स्मारकों में क्राफ्टिंग के लिए उपयोग की जाने वाली सभी सामग्री और मूल स्मारक की पृष्ठभूमि का विवरण आपको उस स्मारक के नोटिस बोर्ड पर मिल जायेगा |



एफिल टॉवर :-  

यह इस पार्क का एकमात्र ऐसा स्मारक है जो सबसे ऊँचा लगभग 60 फीट का है। इसको बनाने में 94 लाख की राशि खर्च की गई है।



गीज़ा का पिरामिड :- 

इस पार्क मे जो गीज़ा का महान पिरामिड बना हुआ है उसमें में मिस्र की तुलना में यहाँ हरियाली है जबकि असली पिरामिड मैं  रेत-पत्थर लगा हैं। पिरामिड की ऊंचाई 18 फीट के लगभग है।


क्राइस्ट द रिडीमर :- 

यहीं आपको देखने को मिलगी क्राइस्ट द रिडीमर ऑफ ब्राजील की एक प्रतिमा जोकि एक 25 फीट ऊँची है, जिसकी भुजाएं बाहर की तरफ निकली हुई हैं। जैसे की अंग्रेजी का अक्षर टी या क्रिस्टियन का क्रॉस जैसा लगेगा दूर से |





पीसा का लीनिंग टॉवर :- 

पीसा की झुकी मीनार जैसे दिल्ली में पीसा का लीनिंग टॉवर बनाया गया है पर इटली के मूल मीनार से यह आठ गुना छोटा है। इसकी ऊंचाई केवल 57 मीटर है।


रोमन कोलोसियम :- 

इसका काम अभी पूरा नहीं हो पाया है इसका काम अभी भी निर्माणाधीन है इसलिए विवरण का इंतजार है।

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी:-

पार्क में स्थित स्टैचू ऑफ लिबर्टी की प्रतिमा जो की लगभग 30 फीट ऊंची है। मूर्तिकला की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इसके चारों ओर हरे लॉन बनाये गए हैं।

ताजमहल:-

यह इस पार्क की सबसे महंगी स्मारक है जो की लगभग रु 1.16 करोड़ की लागत से निर्मित हुई है , ताजमहल के चारों ओर के पौधे भी मुगल गार्डन के समान लगाए गए हैं ताकि संरचना को बेहतर रूप प्रदान किया जा सके।

टिकट / प्रवेश शुल्क :- 

अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार भीड़ भाड़ से बचने के लिए, नागरिक निकाय  ने  मात्र २० रुपये प्रवेश शुल्क के रूप में लेने का फैसला किया है। हालाँकि, वरिष्ठ नागरिक और शिशु जो तीन साल से कम उम्र के हैं, साथ ही साथ एम सी डी के बच्चों के लिए जो की स्कूल जातें हैं, उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।


एक रिक्वेस्ट है अपने सुझाव कमेंट के रूप में लिखिये हमें इंतजार है आपके उत्तर का 

आप सरकारी जॉब के लिए हमारी वेबसाइट पे भी विजिट कर सकतें हैं पसंद आये तो शेयर करना न भूलें 




जल्दी मिलेंगे एक नयी जानकारी के साथ 






1 comment: